Type Here to Get Search Results !

झारखण्ड का जमीन से सम्बंधित प्रश्न उत्तर

झारखण्ड का जमीन से सम्बंधित प्रश्न उत्तर 


नमस्कार इस पोस्ट पर मैं आप के लिए झारखण्ड में भूमि से सम्बंधित सारा प्रश्न और उत्तर ले कर आया हूँ और अगर अब भी आपके पास कोई प्रश्न है तो हमे कमेंट करे आपका उत्तर मिल जायेगा 


प्रश्न आपका और उत्तर हमारा 

प्रश्न :- झारखंड में जमीन का रिकॉर्ड ऑनलाइन कैसे देखें?
उत्तर :-  आप Jharbhoomi Portal पर जाकर खतियान, रजिस्टर-II और जमाबंदी ऑनलाइन देख सकते हैं।


प्रश्न :-झारखंड में खतियान क्या होता है?
उत्तर :- खतियान जमीन का सरकारी रिकॉर्ड होता है, जिसमें मालिक का नाम, खाता नंबर, प्लॉट नंबर और जमीन का प्रकार दर्ज होता है।


प्रश्न :- Register-II क्या है?
उत्तर :- Register-II में जमीन के वर्तमान मालिक, लगान (Tax) और जमीन की स्थिति की जानकारी होती है।


प्रश्न :- जमीन का लगान (रसीद) ऑनलाइन कैसे निकालें?
उत्तर :- Jharbhoomi Portal पर “Online Lagaan” सेक्शन में जाकर रसीद डाउनलोड कर सकते हैं।


प्रश्न :- झारखंड में जमीन का नक्शा (Map) कैसे देखें?
उत्तर :-आप Jharkhand Bhu Naksha Portal पर जाकर प्लॉट का नक्शा ऑनलाइन देख सकते हैं।


प्रश्न :- जमीन का नामांतरण (Mutation) कैसे करें?
उत्तर :-

  • Jharbhoomi Portal पर लॉगिन करें
  • Mutation (नामांतरण) के लिए आवेदन करें
  • दस्तावेज अपलोड करें
  • आवेदन की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक करें


प्रश्न :-  झारखंड में जमीन रजिस्ट्री कैसे होती है?
उत्तर :- जमीन की रजिस्ट्री Department of Registration Jharkhand के तहत Sub-Registrar Office में की जाती है।


प्रश्न :- जमीन खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
उत्तर :-

  • जमीन CNT Act / SPT Act के अंतर्गत तो नहीं है
  • मालिक का नाम खतियान में मैच होना चाहिए
  • जमीन विवादित नहीं होनी चाहिए
  • सभी दस्तावेज सही और अपडेटेड हों


प्रश्न :- CNT Act क्या है?
उत्तर :- CNT Act (Chotanagpur Tenancy Act) आदिवासी जमीन की सुरक्षा के लिए बनाया गया कानून है, जिसमें जमीन की खरीद-बिक्री पर कुछ प्रतिबंध होते हैं।


प्रश्न :- SPT Act क्या है?
उत्तर :-SPT Act (Santhal Pargana Tenancy Act) संथाल परगना क्षेत्र की जमीन के लिए लागू कानून है, जो जमीन की बिक्री को नियंत्रित करता है।


प्रश्न :-  जमीन विवाद होने पर क्या करें?
उत्तर :-पहले अंचल कार्यालय (Circle Office) में शिकायत करें, जरूरत पड़ने पर कोर्ट में केस दर्ज करें।








THANKS
Tags

Post a Comment

0 Comments